Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Indian Polity Previous Year Question | भारतीय राजव्यवस्था Mock Test

 भारतीय राजव्यवस्था पर आधारित प्रशन  

Indian Polity 

indian-polity-previous-year-question






1. शासन की एकात्मक पद्धति का लाभ है -




... Answer is B)
शासन की एकात्मक पद्धति में केंद्र सर्वोपरि होता है जो कि राज्य को सुदृढ़ता प्रदान करता है।

2. निम्नलिखित में से किस देश का अलिखित संविधान है ।




... Answer is B)
यूनाइटेड किंगडम का संविधान अलिखित है तथा यहां संसदीय परंपराओं के आधार पर शासन होता है अमेरिका, पाकिस्तान और भारत के संविधान लिखित हैं।

3. जिस संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान का अधिनियमन किया गया है उसके सदस्य कौन थे ।




... Answer is B)
जिस संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान का अधिनियमित किया गया उसके सदस्य विभिन्न प्रांतों की विधान सभा द्वारा निर्वाचित थे कैबिनेट मिशन की संस्तुति पर भारतीय संविधान का निर्माण करने वाली एक संविधान सभा का गठन जुलाई 1949 में किया गया जिस के कुल सदस्यों की संख्या 389 थी जिसमें से 292 सदस्य ब्रिटिश प्रांतों की विधानसभा से निर्वाचित और चार सदस्य चीफ कमिश्नर ई क्षेत्रों के प्रतिनिधि तथा 93 सदस्य देशी रियासतों के प्रतिनिधि थे ।

4. भारत की अंतः कालीन संसद में कितने सदस्य थे।




... Answer is A)
भारत की अंतःकालीन संसद में 296 सदस्य थे।

5. प्रथम केंद्रीय विधान सभा का गठन कब किया गया था।




... Answer is C)
भारत सरकार अधिनियम 1919 के तहत प्रथम केंद्रीय विधान सभा का गठन 1921 में किया गया।

6. भारत की संविधान सभा किसके कहने पर बनाई गई थी ।




... Answer is D)
भारत की संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन योजना के द्वारा सुझाए गए प्रस्तावों के तहत 1946 में किया गया था संविधान सभा का गठन संविधान के निर्माण के लिए किया गया था जिसके प्रथम स्थाई अध्यक्ष डॉ सच्चिदानंद सिन्हा थे और बाद में स्थाई अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद को चुन लिया गया था ।

7. निम्नलिखित में से किस अधिनियम में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नामक पद का सुझाव दिया गया था ।




... Answer is B)
भारत सरकार अधिनियम 1919 द्वारा भारत सचिव को भारत में महालेखा परीक्षक की नियुक्ति का अधिकार दिया गया था।

8. भारत की संविधान सभा का अध्यक्ष कौन था ।




... Answer is B)
भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद थे 9 दिसंबर 1946 को संविधान सभा द्वारा सच्चिदानंद सिन्हा को अस्थाई सदस्य चुना गया था जबकि 11 दिसंबर 1946 को डॉ राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थाई सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे बाद में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति भी हुए।

9. निम्नलिखित में से भारतीय संविधान सभा का अध्यक्ष कौन था।




... Answer is A)
डॉ राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के प्रथम स्थाई अध्यक्ष थे।

10. निम्नलिखित में से किसे भारतीय संविधान सभा के अस्थाई अध्यक्ष के रूप में चुना गया था।




... Answer is C)
9 दिसंबर 1946 को संविधान सभा द्वारा सच्चिदानंद सिन्हा को अस्थाई अध्यक्ष चुना गया था।

11. निम्नलिखित में से किस अधिनियम के अंतर्गत भारतीय विधान परिषद को बजट पर बहस करने की शक्ति प्राप्त हुई?




... Answer is B)
1892 के भारतीय परिषद अधिनियम ने विधान परिषद के कार्य में वृद्धि की, इसके तहत बजट पर बहस करने की शक्ति दी गई परंतु मतदान का अधिकार नहीं था।

12. निम्नलिखित में से किस अधिनियम में कोलकाता में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना का प्रावधान किया गया था।




... Answer is A)
1773 के रेगुलेटिंग एक्ट में कोलकाता में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना का प्रावधान किया गया था सर एलिजा इम्पे इसके प्रथम मुख्य न्यायाधीश थे।

13. निम्नलिखित में से किस एक अधिनियम द्वारा भारत में संघीय न्यायालय की स्थापना की गई थी।




... Answer is D)
भारत में संघीय न्यायालय की स्थापना 1 अक्टूबर 1937 को भारत सरकार अधिनियम 1935 के अंतर्गत की गई थी।

14. भारत का संघीय न्यायालय निम्नलिखित में से किस वर्ष में स्थापित किया गया था?




... Answer is B)
भारत में संघीय न्यायालय की स्थापना 1 अक्टूबर 1937 को भारत सरकार अधिनियम 1935 के अंतर्गत की गई थी।

15. केंद्र में द्वैध शासन किस अधिनियम के अंतर्गत स्थापित किया गया?




... Answer is C)
भारत सरकार अधिनियम 1935 के अंतर्गत केंद्र में "द्वैध शासन", एक नए अखिल भारतीय संघ की स्थापना तथा प्रांतों में द्वैध शासन व्यवस्था को समाप्त करने का प्रावधान किया गया।

16. केंद्र में कौन सा एक्ट द्विसदनीय विधायिका लाया।




... Answer is C)
1919 के भारत सरकार अधिनियम द्वारा केंद्र में द्विसदनीय विधान पालिका की स्थापना की गई।

17. राष्ट्रपति की अध्यादेश निर्गत करने की शक्ति प्रेरित है।




... Answer is B)
ब्रिटिश भारत में गवर्नर जनरल को 1861 के भारत परिषद अधिनियम से ही विधान परिषद की अनुमति के बिना अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्राप्त थी लेकिन भारतीय संविधान में राष्ट्रपति की अध्यादेश जारी करने की शक्ति अनुच्छेद 123 भारत सरकार अधिनियम 1935 की धारा 42 से प्रेरित है।

18. किस अधिनियम ने भारतवासियों को अपने देश के प्रशासन में कुछ हिस्सा लेना संभव बनाया ?




... Answer is A)
चार्टर एक्ट 1833 की साधारण धाराओं में सबसे महत्वपूर्ण धारा संख्या 87 थी, जिसके अंतर्गत किसी भी भारतीय अथवा क्राउन की देशज प्रजा को अपने धर्म जन्म स्थान वंशानुक्रम वर्ग अथवा इन में से किसी एक कारणवश कंपनी के अधीन किसी स्थान पद अथवा सेवा के योग्य नहीं माना जा सकेगा।

19. भारत के संविधान में केंद्र और राज्यों के बीच किया गया शक्तियों का विभाजन इनमें से किसमें उल्लेखित योजना पर आधारित है।




... Answer is C)
ब्रिटिश शासन काल के दौरान 1935 का भारत शासन अधिनियम पारित किया गया जिसमें केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का बंटवारा किया गया था।

20. 1935 के अधिनियम द्वारा स्थापित संघ में अवशेष शक्तियां किसको दी गई थी?




... Answer is C)
1935 के भारत सरकार अधिनियम द्वारा स्थापित होने वाले संघ में अवशिष्ट शक्तियां गवर्नर जनरल को प्रदान की गई।

21. 1935 का गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट क्यों महत्वपूर्ण है?




... Answer is A)
भारत का वर्तमान संवैधानिक ढांचा बहुत कुछ 1935 के अधिनियम पर आधारित है।

22. निम्नलिखित अधिनियम में से किस अधिनियम के फलस्वरूप बर्मा भारत से अलग हुआ?




... Answer is C)
गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1935 के प्रावधानों के अनुरूप 1937 में वर्मा को भारत से अलग कर दिया गया था।

23. एक निर्वाचित संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान का निर्माण करने का प्रस्ताव किया गया था-




... Answer is C)
एक निर्वाचित संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान का निर्माण द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त होने के पश्चात का प्रस्ताव सर्वप्रथम क्रिप्स मिशन 1942 द्वारा किया गया था।

24. कैबिनेट मिशन योजना के अंतर्गत संविधान निर्मात्री परिषद में प्रत्येक प्रांत को आवंटित सदस्य संख्या निर्धारित करने के लिए एक प्रतिनिधि कितने जनसंख्या के अनुपात में था।




... Answer is B)
कैबिनेट मिशन 1946 में भारत आया था मिशन ने अपनी रिपोर्ट में संविधान सभा के गठन का एक सूत्र प्रस्तुत किया था जिसके आधार पर संविधान सभा निर्वाचन होनी थी और प्रांतों का प्रतिनिधित्व जनसंख्या के आधार पर होना था इसके तहत मोटे तौर पर प्रति 1000000 व्यक्तियों के ऊपर एक प्रतिनिधि के निर्वाचन की व्यवस्था प्रस्तावित थी।

25. इन व्यक्तियों में से कौन कैबिनेट मिशन का सदस्य नहीं था ?




... Answer is A)
कैबिनेट मिशन मार्च 1946 में भारत पहुंचा इस मिशन के तीन सदस्य थे स्टेफोर्ड क्रिप्स अध्यक्ष तथा पैथिक लॉरेंस, और एबी अलेक्जेंडर इसके सदस्य थे।

26. भारतीय संविधान सभा का गठन किया गया था -




... Answer is C)
भारतीय संविधान सभा का प्रतिनिधित्व निर्वाचन के आधार पर गठन कैबिनेट मिशन योजना 1946 के अंतर्गत किया गया था।

27. 1946 में निर्मित अंतरिम सरकार में कार्यपालिका परिषद के उपसभापति थे।




... Answer is A)
24 अगस्त 1946 को अंतरिम राष्ट्रीय सरकार की घोषणा इस व्यवस्था के साथ की गई की अंतरिम सरकार 2 सितंबर 1946 को कार्यभार संभाल लेगी, तथा जवाहरलाल नेहरू को उपाध्यक्ष या उपसभापति बनाया गया था

28. भारत के लिए संविधान की रचना हेतु संविधान सभा का विचार निम्नलिखित में से सर्वप्रथम किसने प्रस्तुत किया था?




... Answer is A)
मई 1934 में रांची में गठित स्वराज पार्टी ने आत्मनिर्णय के अधिकार की मांग की और एक प्रस्ताव पारित किया जिसे हम वयस्क मताधिकार के आधार पर निर्वाचित भारतीय प्रतिनिधियों की एक संविधान सभा होगी जो संविधान सभा का निर्माण करेगी।

29. संविधान सभा में सदस्यों का चुनाव कैसे हुआ था।




... Answer is D)
कैबिनेट मिशन 1946 द्वारा सिफारिश की गई की योजना के अनुसार प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा अप्रत्यक्ष निर्वाचन से संविधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे।

30. संविधान सभा के चुने हुए स्थाई अध्यक्ष कौन थे?




... Answer is C)
9 दिसंबर 1946 को संविधान सभा के प्रथम बैठक की अध्यक्षता अस्थाई अध्यक्ष डॉ सच्चिदानंद सिन्हा ने की थी और 11 दिसंबर 1946 को डॉ राजेंद्र प्रसाद निर्विरोध संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष चुने गए थे।

31. भारतीय संविधान सभा के उद्घाटन अधिवेशन की अध्यक्षता की गई थी?




... Answer is B)
भारतीय संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसंबर 1946 को की गई थी जिसकी अध्यक्षता डॉ सच्चिदानंद सिन्हा ने की थी।

32. संविधान सभा का गठन कब हुआ था?




... Answer is A)
संविधान सभा का गठन 9 दिसंबर 1946 को किया गया था।

33. भारत को एक संविधान देने का प्रस्ताव सविधान सभा द्वारा पारित किया गया था ।




... Answer is B)
22 जनवरी 1947 को संविधान सभा द्वारा भारत को एक संविधान देने का उद्देश्य प्रस्ताव पारित किया गया था।

34. संविधान सभा के सम्मुख संविधान की प्रस्तावना का प्रस्ताव किसने रखा?




... Answer is A)
संविधान सभा में 13 दिसंबर 1946 को जवाहरलाल नेहरू द्वारा उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था जिसे 22 जनवरी 1947 को पारित किया गया।

35. भारतीय संविधान को बनाने हेतु भारतीय संविधान सभा के कुल कितने अधिवेशन हुए थे।




... Answer is C)
भारतीय संविधान के निर्माण हेतु इसके कुल 12 अधिवेशन हुए थे जिसमें अंतिम अधिवेशन 26 नवंबर 1949 को हुआ था।

36. भारत के संविधान के निर्माण में संविधान को कितना समय लगा।




... Answer is A)
भारत के संविधान के निर्माण में संविधान को बनने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे थे।

37. निम्नलिखित में से संविधान सभा की संघ संविधान समिति का अध्यक्ष कौन था?




... Answer is C)
संविधान सभा नहीं कुल 8 प्रमुख समितियां का गठन किया गया था जिसमें संघ संविधान समिति के अध्यक्ष पंडित जवाहरलाल नेहरू थे।

38. संविधान सभा की प्रांतीय संविधान समिति का अध्यक्ष कौन था?




... Answer is D)
संविधान सभा की प्रांतीय संविधान समिति के अध्यक्ष सरदार पटेल थे।

39. भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे।




... Answer is C)
भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ बी आर अंबेडकर थे।

40. संविधान सभा की पांडू लेखन/प्रारूप समिति का निम्न में से कौन सदस्य नहीं था?




... Answer is D)
संविधान सभा की पांडू लेखन समिति या प्रारूप समिति के सदस्यों में जवाहरलाल नेहरू शामिल नहीं थे।

41. संविधान सभा ने डॉक्टर बी आर अंबेडकर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन कब किया था।




... Answer is D)
संविधान के प्रारूप पर विचार करने हेतु संविधान सभा द्वारा 29 अगस्त 1947 को संकल्प पारित करके डॉक्टर बी आर अंबेडकर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन किया गया था।

42. भारतीय संविधान के निर्माण के समय संवैधानिक सलाहकार कौन थे?




... Answer is C)
भारतीय संविधान के निर्माण के समय बीएन राव को संवैधानिक सलाहकार नियुक्त किया गया था।

43. भारतीय संविधान का प्रथम प्रारूप तैयार किया था?




... Answer is B)
संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार बी एन राव द्वारा संविधान का पहला प्रारूप तैयार किया गया था।

44. भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को सर्वप्रथम कब स्वीकार किया था?




... Answer is A)
भारत की संविधान सभा ने अपने चौथे अधिवेशन (14 जुलाई 1947 से 31 जुलाई 1947 तक) में 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज स्वीकार किया था।

45. संविधान निर्मात्री परिषद की झंडा समिति के अध्यक्ष कौन थे?




... Answer is B)
संविधान निर्मात्री परिषद की झंडा समिति के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद थे।

46. भारत का संविधान पूर्ण रूप से तैयार हुआ था?




... Answer is B)
भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को पूर्ण रूप से तैयार हुआ था।

47. भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा कब अंगीकृत किया गया था।




... Answer is A)
भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को भारत के लोगों ने संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मा समर्पित किया था।

48. भारतीय संविधान कब लागू हुआ था?




... Answer is A)
भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा पूर्ण रूप से 26 जनवरी 1950 को लागू कर दिया गया था।

49. संविधान सभा को 26 जनवरी के दिन लागू करने का निर्णय इसलिए किया गया क्योंकि-




... Answer is A)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई तथा 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने का संकल्प लिया गया और आजादी के पूर्व तक 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता रहा, इस तिथि को अविस्मरणीय बनाने हेतु भारतीय संविधान को पूर्ण रूप से 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।

50. भारतीय संविधान को अपनाया गया था -




... Answer is A)
संविधान सभा के 11 वें अधिवेशन में 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान संविधान सभा द्वारा अपनाया गया।

51. बीआर अंबेडकर का संविधान सभा में निर्वाचन हुआ -




... Answer is B)
1946 में संपन्न विधानसभा के प्रारंभिक चुनाव में डॉक्टर बी आर अंबेडकर अविभाजित भारत के बंगाल प्रांत के पूर्व विभाग से निर्वाचित हुए थे बाद में यह क्षेत्र पाकिस्तान में चले जाने के कारण डॉक्टर अंबेडकर भारतीय गणराज्य के मुंबई प्रेसीडेंसी के पूर्व संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव में निर्वाचित होकर भारतीय संविधान सभा में सम्मिलित हुए थे।

52. किस वर्ष में "जन गण मन" को भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया था?




... Answer is C)
संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को जन गण मन को राष्ट्रगान के रूप में अपनाया था, राष्ट्रगान को गाने का समय लगभग 52 सेकंड होता है।

53. संविधान सभा में वयस्क मताधिकार को 15 वर्ष के लिए स्थगित करने की बात की थी।




... Answer is C)
संविधान सभा में वयस्क मताधिकार विषय पर बहस के दौरान मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ने व्यस्क मताधिकार को 15 वर्षों के लिए स्थगित करने की वकालत की थी किंतु डॉ राजेंद्र प्रसाद एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जोरदार ढंग से इसे अपनाने के लिए इसका समर्थन किया था।

54. निम्नलिखित में से किस ने सुझाव दिया था कि भारत की स्वतंत्रता के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक राजनीतिक दल के रूप में भंग कर दिया जाना चाहिए?




... Answer is D)
भारत की स्वतंत्रता के उपरांत महात्मा गांधी ने यह सुझाव दिया था कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अब एक राजनीतिक दल के रूप में भंग कर दिया जाना चाहिए।

55. अपनी राष्ट्रवादी प्रतिक्रिया में भारतीय संविधान के निर्माताओं में अल्पसंख्यकों के हितों तथा भावनाओं के महत्व को कम करके आंका है" यह कथन है -




... Answer is D)
प्रस्तुत कथन आइवर जेनिंग्स का है।

56. किसने कहा था "संविधान सभा कांग्रेसी और कांग्रेस भारत था"?




... Answer is A)
संविधान सभा कांग्रेसी और कांग्रेस भारत था यह वक्तव्य पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त इतिहासकार ऑस्टिन का था।

57. भारतीय संविधान सभा में कुल कितनी महिलाएं सदस्य थी?




... Answer is B)
भारतीय संविधान सभा में कुल महिलाओं की संख्या 15 थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ